- 09 फरवरी 2023
नारायणपुर, 09 फरवरी 2023
कार्यालय आदिवासी विकास शाखा द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 अबुझमाड विकास अभिकरण मद अन्तर्गत नारायणपुर जिले के अबूझमाड़िया आवासीय विद्यालय छेरीबेड़ा में कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं कम्प्यूटर लैब की स्थापना हेतु सामग्री प्रदाय 3 फरवरी 2023 समय 3 बजे तक खुली निविदा प्रस्ताव आमंत्रित किया गया था। उक्त निविदा प्रस्ताव को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है। इससे संबंधित अधिक जानकारी आदिवासी विकास शाखा से प्राप्त की जा सकती है।
एस.शुक्ल/रंजीत/145