मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शनिवार, 03 जून 2023
मुख्य समाचार:

मुंगेली  : आगामी दिवस में मनियारी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी जोरों पर

मुंगेली 10 फरवरी 2023

जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगामी दिवस विकासखण्ड लोरमी के खुड़िया में मनियारी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा है। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी जोरों पर शुरू कर दी है। इस हेतु कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिला पंचायत के सीईओ श्री डी. एस. राजपूत ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मनियारी महोत्सव की रूपरेखा सहित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों से चर्चा की और कहा कि जिले में पहली बार मनियारी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे भव्य रूप में आयोजित करने हेतु सभी आवश्यक तैयारी किया जाए। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लाईवलीहुड, शिक्षा विभाग, जनपद पंचायत लोरमी और एसडीओ, आरईएस लोरमी के अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक//चंद्राकर