मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 01 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

कवर्धा : स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी एस सिंहदेव पंडरिया विधायक की सुपुत्री के विवाह समारोह में हुए शामिल

मंत्री ने नव दम्पति को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी

    कवर्धा, 10 फरवरी 2023

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी एस  सिंहदेव कवर्धा के जी श्याम पैलेस में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री सिंहदेव ने नव दम्पति को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री नीलकंठ चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने नव दाम्पतय वर-वधु को सुखी वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने पर शुभ आशीर्वाद दिए।
समाचार क्रमांक-177/निखलेश/ढाले