- 12 फरवरी 2023
रायपुर. 12 फरवरी 2023
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 13 फरवरी को कोरिया प्रवास पर जाएंगे। वे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ 13 फरवरी को सवेरे साढ़े 11 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12:35 बजे बैकुंठपुर में मुख्यमंत्री के साथ स्वर्गीय श्री रामचन्द्र सिंहदेव के प्रतिमा अनावरण और विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12:50 बजे स्वर्गीय रामचन्द्र सिंहदेव की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। श्री सिंहदेव दोपहर 02:20 बजे बैकुंठपुर से सड़क मार्ग द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम 07:20 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
क्रमांक-6907/ कमलेश