मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 01 जून 2023
मुख्य समाचार:

बालोद : जिले के अनेक ग्राम पंचायतों में 14 फरवरी को ’समाधान तुंहर दुआर शिविर’ का आयोजन

आयोजन को सफल बनाने सभी तैयारियां पूर्ण

बालोद 13 फरवरी 2023

      मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप आम लोगों के बीच पहुंचकर उनके समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु बालोद जिले में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर के आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम में इस अभियान के दूसरे दिन मंगलवार 14 फरवरी को बालोद जिले के अनेक ग्राम पंचायतों में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्री इंदिरा तोमर ने बताया कि मंगलवार 14 फरवरी को डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भैंसबोड़, सुवरबोड़, गिधाली, अमूरकसा तथा डौण्डी-लोहारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खैरा, खपरी और रंेगनी ग्राम पंचायतों में ’समाधान तुंहर’ दुआर शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए नोडल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
 क्रमांक/1037/ठाकुर