मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 01 जून 2023
मुख्य समाचार:

बालोद : जिले के अनेक ग्राम पंचायतों में 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर

बालोद 15 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप आम लोगों के बीच पहुंचकर उनके समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु बालोद जिले में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर के आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम में इस अभियान के चैथे दिन गुरूवार 16 फरवरी 2023 को बालोद जिले के अनेक ग्राम पंचायतों में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्री इंदिरा तोमर ने बताया कि गुरूवार 16 फरवरी को डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खलारी, पथराटोला, चिपरा, धुर्वाटोला, मार्रीबंगला तहसील के चेबा. नवागांव, भरदा ट, बहेराभाठा, गुरूर विकासखण्ड के रमतरा, बोड़रा, धनेली ग्राम पंचायतों में ’समाधान तुंहर’ दुआर शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में  डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बैहाकुआ, खरथुली, बिजौरा, अर्जुन्दा तहसील के देवरी द, चिचलगोंदी के ग्राम पंचायतों में ’समाधान तुंहर’ दुआर शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए नोडल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।क्रमांक/1045/ठाकुर