- 15 फरवरी 2023
वियतनाम और श्रीलंका की रामायण दल का होगा मनमोहक प्रस्तुति
रायपुर, 15 फरवरी 2023
छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से प्रसिद्ध त्रिवेणी संगम राजिम में 16 फरवरी से राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह रामायण मंडली प्रतियोगिता 18 फरवरी महाशिवरात्रि को समापन होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के रामायण मंडली शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान वियतनाम और श्रीलंका की रामायण टीम भी राजिम मेले में प्रस्तुति देंगे। इसकी तैयारी को लेकर आज संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग के सचिव अन्बलगन पी. ने स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर गरियाबंद कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य उपस्थित थे। इस दौरान अधिकारियों ने श्रीलंका एवं वियतनाम से पहुंची रामायण टीम का आत्मीय स्वागत किया। रामायण मंडली मानस प्रतियोगिता सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होगी।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक 14 जिले रायपुर, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद, गरियाबंद, बेमेतरा, राजनांदगांव, बिलासपुर, कांकेर, मुंगेली, रायगढ़, बलौदा बाजार भाटापारा, खैरागढ़ छुईखदान गंडई और कवर्धा जिले की रामायण मंडली की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार 17 फरवरी को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, सक्ति, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सूरजपुर, कोरिया कोंडागांव, कोरबा, जशपुर, बस्तर (जगदलपुर), सरगुजा, बालोद, नारायणपुर और बीजापुर तथा 18 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुकमा, बलरामपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और दंतेवाड़ा जिला के मंडली की प्रस्तुति होगी।
क्रमांक-6959/ओम