मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 03 दिसंबर 2023
मुख्य समाचार:

सूरजपुर : स्वामी आत्मानंद विद्यालय हेतु चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

सूरजपुर/16 फरवरी 2023

  जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए स्वीकृत रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु 23 जनवरी को शैक्षणिक पदों में सविदा भर्ती साक्षात्कार हेतु  विज्ञापन जारी किया गया था। व्याख्याता शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं प्रयोगशाला सहायक पर संविदा भर्ती हेतु साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी किया गया है। चयनित अभ्यर्थी वेबसाईट www.surajpur.nic.in  में देख सकते हैं।

क्रमांक/190/अजीत