मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
सोमवार, 02 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

बलौदाबाजार : दावा आपत्ति हेतु 23 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार, 17 फरवरी 2023

कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थायें बलौदाबाजार के विकासखण्ड भाटापारा के अंतर्गत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा भाटापारा के मत्स्य सहकारी समिति मर्यादित बोरसी (घ) पं.क्र. 291 के सूचना पटल पर 17 फरवरी 2023 को किया गया है। यदि किसी भी सदस्य को कोई दावा आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो 17 फरवरी 2023 से 23 फरवरी 2023 तक सोसाइटी कार्यालय में रामायण पाल या कार्यालय उप पंजीयक, सहकारी संस्थाए बलौदाबाजार में सप्रमाण लिखित में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण सोसाइटी कार्यालय में 24 फरवरी 2023 को कार्यालयीन  समय में किया जाएगा। दावा आपत्ति के निराकरण के दिन सदस्य उपस्थित हो सकते है. आपत्तियों के संबंध में पृथक से व्यक्तिगत सूचना नहीं दी जायेगी। यदि किसी सदस्य की कोई आपत्ति है और वह उपस्थित नहीं होता है तो भी उपलब्ध अभिलेखो के आधार पर आपत्तियों का निराकरण किया जायेगा। उक्त जानकारी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नमिता बिस्वास के द्वारा प्रदान की गई है।
चक्रधारी/44