मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 28 मई 2023
मुख्य समाचार:

बालोद : कोसा एण्ड काटन ऑफ छत्तीसगढ़ हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी सह विक्रय प्रदर्शनी का किया गया शुभारंभ

बालोद 17 फरवरी 2023

 कोसा एण्ड काटन ऑफ छत्तीसगढ़ हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी सह विक्रय का शुभारंभ दल्ली रोड़ बालोद स्थित टाउन हॉल में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष श्रीमती सोना देवी देशलहरा ने किया। हाथकरघा विभाग के सहायक संचालक ने बताया की प्रदर्शनी ग्रामोद्योग विभाग जिला हाथकरघा कार्यालय बालोद द्वारा लगाई गई है, यह प्रदर्शनी 21 फरवरी 2023 तक चलेगी। प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे बुनकर सहकारी समितियों के स्टॉल लगे हुए है। प्रदर्शनी में रायगढ़, जांजगीर चांपा के कोसा वस्त्रों का एवं राजनांदगाँव, बालोद के बुनकरों द्वारा कॉटन वस्त्रों की प्रदर्शनी लगायी गई है। जिनमें कोसा साड़ी, सलवार सूट, दुपट्टा, जाकेट, काटन वस्त्रों में साड़ी, चादर, लूंगी, गमछा आदि का विशेष संग्रह है। कोसा वस्त्र की रेंज 2500 रू. से प्रारंभ होकर 9000 रू. तक है। कॉटन वस्त्र की रेंज 25 रू. से 1500 रू. तक की है। प्रदर्शनी पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक चालू रहती है।क्रमांक/1053/ठाकुर/नेताम