मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
मंगलवार, 30 मई 2023
मुख्य समाचार:

गरियाबंद : ओ.पी.एस / एन.पी.एस. की कार्यवाही शिविर लगाकर पूर्ण करायें

स्टाम्प वेंडर शिविर में रहकर करेंगे कार्य
राजिम माघी पुन्नी मेला सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दी बधाई

गरियाबंद 21 फरवरी 2023

कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आज अधिकारियों की बैठक में शासन द्वारा निर्धारित तिथि तक ओ.पी.एस/ एन.पी.एस की कार्यवाही तथा विभागीय बजट पर अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर ने राजिम माघी पुन्नी मेला सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी, साथ ही अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 1 नवम्बर 2004 से 31 मार्च 2022 के मध्य नियुक्त शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन लेने अथवा एन.पी.एस. में यथावत बने रहने के विकल्प का प्रावधान संबंधित शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही निर्धारित तिथि तक सुनिश्चित किया जाए। उक्त कार्य अधिकारी-कर्मचारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकासखण्ड स्तरीय शिविर लगाकर नोटरी के माध्यम से पूर्ण कराई जाए। कलेक्टोरेट, अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय, सभी जनपद कार्यालय एवं वन विभाग के कार्यालयों में भी ओ.पी.एस./ एन.पी.एस शिविर लगाई जाए। कलेक्टर ने कहा कि शिविर में स्टाम्प वेंडर की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए। स्टाम्प वेंडर जिस दाम में स्टाम्प खरीदेंगे उतनी ही दाम पर वे अधिकारी-कर्मचारियों के लिए ओ.पी.एस./ एन.पी.एस संबंधी कार्यवाही करेंगे। उन्होंने सभी एस.डी.एम को स्टाम्प वेंडर द्वारा निर्धारित राशि से अधिक राशि लेने पर नियमानुसार कड़े कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री मलिक ने विभागों को प्राप्त बजट की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि विभागीय बजट लैप्स न होने पाए यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी बंद योजना की स्वीकृत राशि भी निकालकर रखे। इसी प्रकार बजट में कार्य जुड़ चुके है, लेकिन प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिली है, ऐसे कार्यो को विभागीय अधिकारी अवगत कराये। ताकि उक्त कार्यो के लिए शासन स्तर पर राशि स्वीकृति हेतु पहल किया जा सके। बैठक में शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने सभी एसडीएम को संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिये। विधानसभा सत्र के दौरान समय पर जवाब भिजवाने अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने कहा गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को 31 दिसम्बर 2022 तक के विभागीय समय-सीमा से संबंधित प्रकरण का पूर्ण निराकरण कर लने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री भूपेन्द्र साहू, सुश्री पूजा बंसल, सुश्री अर्पिता पाठक, श्री हितेश पिस्दा, डिप्टी कलेक्टर श्री टी.आर. देवागंन, सुश्री अंजली खल्को तथा जिला कोषालय अधिकारी श्री बी.के. तिवारी सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।क्रमांक- 1033/सोरी