मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
रविवार, 28 मई 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर : विशेष पिछड़ी जनजाति के युवा बनेंगे साहायक शिक्षक

99 पदों पर होगी सीधी भर्ती
अम्बिकापुर 22 फरवरी 2023

जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओ को सरकारी नौकरी देने जिला प्रशासन द्वारा पहला शुरू कर दी गई है। कलेक्टर श्री  कुन्दन कुमार स्कूल शिक्षा विभाग अन्तर्गत सहायक शिक्षक के 99 पदों पर विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लिए विशेष भर्ती अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 
    विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगो के लिए सहायक शिक्षक के 99 पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही आदिवासी विकास विभाग द्वारा की जाएगी। इसके  लिए अगले कुछ दिनों में सूचना प्रकाशन एवं आवेदन मंगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 
    ज्ञातव्य है कि राज्य शासन की मंशानुरूप विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के युवाओं को शासकीय सेवाओं में नियुक्ति देने जिला प्रशासन द्वारा पहल की जा रही है। विगत विश्वव आदिवासी दिवस पर जिले के 41 युवाओ को तृतीय एवं चतुर्थ  वर्ग के पदों पर नियुक्ति  प्रदान की गई है।
समाचार क्रमांक 273/2023