मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 02 जून 2023
मुख्य समाचार:

जशपुरनगर : जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

जशपुरनगर 22 फरवरी 2023

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम गोरिया निवासी स्व. भगवती बाई की सर्पदंश से 8 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री रामनाथ राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

इसी प्रकार दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम कोरना निवासी स्व. विशेन्द्र यादव की आकाशीय बिजली से 11 जुलाई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता फिरू राम यादव हेतु 4 लाख रूपए, दुलदुला विकासखंड के ग्राम धान्धअम्बा निवासी स्व. पुसा राम की तालाब के पानी में डूबने से 01 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती भुंदी कोरवा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

स.क्र./316/नूतन