मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
सोमवार, 02 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

धमतरी : जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 24 फरवरी को ग्राम देवपुर में

धमतरी 22 फरवरी 2023

कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार जिले में आमजनों की मांगों, समस्याओं के मौके पर यथासंभव त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आगामी शुक्रवार 24 फरवरी को धमतरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत देवपुर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उक्त शिविर में विभागीय जानकारियों एवं आवश्यक तैयारियों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

क्रमांक-86/1361/सिन्हा