मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 01 जून 2023
मुख्य समाचार:

कोण्डागांव : आपदा पीड़ितों के वारिसों को 20 लाख रूपए की सहायता

कोण्डागांव,23 फरवरी 2023

कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 6 वारिसों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके तहत तहसील कोण्डागांव अंतर्गत बड़ेकनेरा निवासी अंगदराम भोयर पिता स्वर्गीय शान्तुराम भोयर एवं तोड़म निवासी श्रीमती लच्छनी मानिकपुरी पति स्वर्गीय फूलदास मानिकपुरी सहित फरसगांव तहसील के झाटीबन निवासी श्रीमती कोयलीबाई पति स्वर्गीय पीलूराम एवं बनचपई निवासी बजारूराम कोर्राम पिता श्री जयराम कोर्राम प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए और माकड़ी तहसील के इंगरा निवासी श्रीमती जयंती पति सुकड़ू तथा श्री सुकड़ू पिता श्री मुरहा को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे हस्तान्तरित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिये गये हैं।

क्रमांक-166/कमल