मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शनिवार, 03 जून 2023
मुख्य समाचार:

सूरजपुर : मोहरा एनीकट का कलेक्टर ने किया निरीक्षणकलेक्टर सुश्री आरा ने नगरीय क्षेत्र में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने आवश्यक सुधार कार्य करने अधिकारियों को दिए निर्देश

सूरजपुर/24 फरवरी 2023

कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने जल संसाधन विभाग द्वारा रेंड नदी में बनाए गए मोहरा एनिकट का निरीक्षण किया। एनीकट का पानी नगर पालिका सूरजपुर एवं नगर पंचायत बिश्रामपुर को पीने के पानी के लिए सप्लाई किया जाता है। एनीकट में जलस्तर कम होने के कारण दोनों नगरीय क्षेत्रों में पानी की समस्या हो रही है जिसके निराकरण के लिए कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग एवं नगर पालिका सूरजपुर, नगर पंचायत बिश्रामपुर के अधिकारियों को आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए जिससे आगामी गर्मी में पानी की समस्या ना हो।
       नगरीय क्षेत्र में बेहतर पीने के पानी की व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के द्वारा दो दिन पश्चात आवश्यक मरम्मत कार्य प्रारंभ करने की सूचना दी गई है। कलेक्टर ने सूरजपुर एवं विश्रामपुर दोनों मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पानी का किल्लत ना हो आवश्यक सुधार कार्य कर पानी की व्यवस्था करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
      कलेक्टर सुश्री आरा ने मोहरा एनीकट के निरीक्षण के पश्चात नगरपालिका सूरजपुर के इंटेक वॉल का निरीक्षण किया। पानी के बहाव को इंटेक वॉल के तरफ पानी के बहाव को लाने के लिए नगर पालिका के द्वारा पोकलेन मशीन लगाकर स्थाई बंड का निर्माण किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री के के अग्रवाल ने नगरीय क्षेत्र के रहवासियों को  पानी के लिए किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए समय रहते पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने अधिकारियों से कहा।
    इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री केके अग्रवाल, विश्रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री आशीष यादव, श्री वीरेंद्र बंसल, संजय डोसी, श्री आनंद सोनी, श्री सुनील अग्रवाल, श्री प्रवेश गोयल, श्री गंगा रवि, श्री संजीत यादव, एसडीएम श्री रवि सिंह, जल संसाधन विभाग कार्यपालन अभियंता श्री सी बी ध्रुव, नगर पालिका अधिकारी श्री बसंत बुनकर, श्रीमती यूफ्रेसिया एक्का सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रमांक/231/ अजीत