मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शनिवार, 03 जून 2023
मुख्य समाचार:

बलौदाबाजार: डॉ खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना एवं आयुष्मान भारत योजना से जिले के शासकीय अस्पतालों के आय में हुई वृद्धि

अब तक जिले के शासकीय अस्पतालों को मिली 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि,अकेले जिला अस्पताल अस्पताल को 60 लाख रुपये

बलौदाबाजार, 1 मार्च 2023

शासन की महत्वकांक्षी की योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिले में हितग्राहियों को निः शुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में मिल रहा है। साथ ही इस योजना से शासकीय अस्पतालों के आय में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वर्ष 2022-23 में जिले के केवल शासकीय अस्पतालों में 32 हजार से अधिक क्लेम किये गये है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 10 हजार क्लेम अधिक किये गए है। शासकीय अस्पताल में क्लेमों की संख्या की वृद्धि से अस्पतालों की आय में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। योजना के नियमानुसार किये गए क्लेम से प्राप्त राशि का 15 प्रतिशत राशि शासकीय अस्पतालों को प्रदाय किया जाता हैै। इस वर्ष 2022-23 में जिले के शासकीय अस्पतालों को 2.5 करोड़ से अधिक राशि प्राप्त हुई है। जिसमें जिला चिकित्सालय को 60 लाख से अधिक राशि मिली है। इस राशि का उपयोग अस्पताल के उन्नयन, मानव संसाधन,आवश्यक दवाईयॉ एवं मेडिकल उपकरण हेतु व्यय किया गया है। जिससे मरीजों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके। इसी प्रकार जिले के 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को लगभग 1 करोड़ रूपये प्राप्त हुए है एवं 21 पंजीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो कों लगभग 90 लाख रूपये प्राप्त हुए है। जिनका उपयोग शासकीय चिकित्सालयों के उन्नयन, मानव संसाधन,अस्पताल मेंन्टनेंस, मरीजों का भोजन, आवश्यक दवाईयॉ एवं मेडिकल उपकरण आदि में व्यय किए जा रहे है। योजना के माघ्यम से जिले के सभी शासकीय चिकित्सालयों में अस्पताल प्रबंधन एवं मरीजों की सुविधाओं में वुद्धि का कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया जा है। कलेक्टर रजत बंसल ने सभी जिले वासियों से अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने एवं आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोंग पंजीकृत चिकित्सालयों किये जाने की अपील की गई है।

चक्रधारी/1/