मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 09 जून 2023
मुख्य समाचार:

बलौदाबाजार : आपदा पीड़ित 4 परिवारों को 16 लाख की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार,1मार्च 2023

प्राकृतिक आपदा से मृत 4 लोगों के निकट परिजनों के लिए 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2023 को ये    स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में शत्रुहन लाल कर्ष पिता छेदूराम, निवासी ग्राम कोट क तहसील कसडोल, भगवान पिता दयालूराम, निवासी ग्राम खर्वे, तहसील कसडोल, बाबूलाल हिरवानी पिता उमाशंकर, निवासी ग्राम पनगांव, तहसील लवन एवं रामकुमार पिता समारू निवासी ग्राम बिजराडीह, तहसील पलारी शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के आग से जलने, कुआं,तालाब के पानी डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

चक्रधारी/4/