मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
मंगलवार, 30 मई 2023
मुख्य समाचार:

जशपुरनगर  : 335 बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण का मिला लाभ

48 बच्चों का बेरा जांच किया गया
139 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया 148 बच्चों को श्रवण यंत्र वितरित किया  गया

जशपुरनगर 02 मार्च 2023

जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से शिक्षा विभाग के माध्यम से जिले के सभी स्कूलों के दिव्यांग विद्यार्थियों  का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और दिव्यांग प्रमाण पत्र और श्रवण यंत्र भी दिया जा रहा उल्लेखनीय है  2 जनवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 तक जिला अस्पताल में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 48 बच्चों का बेरा जांच किया गया। 148 बच्चों को श्रवण यंत्र वितरित किया गया। 139 बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया  गया है।
 जिला प्रशासन के पहल से जिलें के सभी दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन किया जा रहा है। और उनका स्वास्थ्य परीक्षण करके आवश्यकता अनुसार सामग्री दी जा रही है।

स.क्र./369/नूतन