मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
मंगलवार, 06 जून 2023
मुख्य समाचार:

जशपुरनगर  : जनहानि के 3 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

जशपुरनगर 02 मार्च 2023

डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामले में आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की हैं। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड के ग्राम जुरतेला, निवासी स्व.लोधा तालाब के  पानी में डूबने से 16 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी सुकरो हेतु 4 लाख रुपये की आर्थिक राशि स्वीकृत की गई हैं।
इसी प्रकार जशपुर विकासखंड के ग्राम किलिंग, निवासी मृतक स्व. अमरदीप राम गड्ढे के पानी में डूबने से 26 सितंबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पिता श्रीराम हेतु 4 लाख रुपये, जशपुर विकासखंड के टंकी टोली जशपुर, निवासी मृतक आनन्द कुमार यादव तालाब के पानी में डूबने से 07 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी समिता यादव हेतु 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

स.क्र./370/नूतन