मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 31 मई 2023
मुख्य समाचार:

धमतरी : होली के मौके पर 8 मार्च को शुष्क दिवस घोषित

धमतरी 06 मार्च 2023

होली पर्व पर आगामी आठ मार्च को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने इस दिन जिले की सभी देशी/विदेशी मदिरा दुकानें, एफल.एल.3 बार, एफ.एल.4 क एवं भण्डारण भाण्डागार को बंद रखने के आदेश दिए हैं। उक्त घोषित शुष्क दिवस में जिले में सभी तरह की मदिरा बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने आबकारी विभाग को कलेक्टर ने निर्देशित किया है।

क्रमांक-12/1402/इस्मत