- 06 मार्च 2023
कलेक्टर ने हर्बल गुलाल निर्मात्री स्वसहायता समूहों को प्रोत्साहित किया
*स्व-सहायता समूहों की महिला ने कलेक्टर से सौजन्य भेंट की*
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 6 मार्च 2023/कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया से आज कलेक्टोरेट में हर्बल गुलाल निर्मात्री स्नेहा और आराधना महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपने उत्पाद कैरीबैग और हर्बल उत्पाद भेंटकर होली की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्रीमती महोबिया ने समूह द्वारा उत्पादित हर्बल गुलाल की सराहना करते हुए कहा कि समूह का कार्य बहुत बढ़िया है। आगामी वर्षों में हर्बल गुलाल का उत्पादन बढ़ाएं। समूह की महिलाओं ने कलेक्टोरेट परिसर में आज स्टॉल लगाकर हर्बल गुलाल, गुलदस्ता और कैरीबेग का विक्रय किया।
उल्लेखनीय है कि स्नेहा महिला स्वसहायता समूह बारीउमराव ने पालक, लाल भाजी, पलाश, चुकन्दर आदि से हर्बल गुलाल बनाया गया है। इसके अलावा गोबर और हल्दी से गोमय हर्बल गुलाल तैयार किया गया है। इस समूह की 5 महिला सदस्यों ने फरवरी 2023 से इसका निर्माण कार्य प्रारंभ किया था। समूह ने 11 हजार रूपए की लागत एक क्विंटल 40 हजार किलो का हर्बल गुलाल उत्पादन किया। समूह ने अपने स्तर पर हाट-बाजार, दुकान, सार्वजनिक स्थानों में 35 हजार रूपए की बिक्री की है। समूह को लागत से दो गुना आमदनी हुआ है। इसी प्रकार आराधना स्वसहायता समूह कोटमीकला ने भी नवाचार के रूप में 50 किलो का हर्बल गुलाल का उत्पादन और विक्रय किया है।
/ देवराम