मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 01 जून 2023
मुख्य समाचार:

कोण्डागांव : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 20 मार्च तक आॅनलाईन आवेदन आमांत्रित

23 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा

कोण्डागांव, 06 मार्च 2023

जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों गोलावण्ड, चिचाड़ी, बेड़मा, कोरगांव एवं शामपुर में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आगामी 20 मार्च 2023 तक वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। उक्त कक्षा में प्रवेश के लिए 23 अप्रैल 2023 को प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालय के परीक्षा केन्द्रों में चयन परीक्षा आयोजित की जायेगी। जिले के उक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं सहित विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं तथा नक्सली हिंसा एवं कोविड-19 में माता-पिता खोने वाले बच्चों, विधवा माता के बच्चों, दिव्यांग माता-पिता के बच्चों और एकलव्य विद्यालय हेतु भूमि दान करने वाले परिवारों के बच्चों के साथ ही एकलव्य विद्यालय अवस्थित ब्लॉक के शासकीय अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ के बच्चों तथा एकलव्य विद्यालय के स्टॉफ के बच्चों को चयन परीक्षा में प्रावीण्यता के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु उल्लेखित वर्ग के छात्र-छात्रा की आयु 01 अप्रैल 2023 की स्थिति में न्यूनतम 10 वर्ष एवं अधिकतम 13 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं इन छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2022-23 में आयोजित कक्षा 5वीं की परीक्षा में सम्मिलित होना चाहिए अथवा पूर्व वर्ष में कक्षा 5वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उक्त पात्र छात्र-छात्राएं ही प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इस चयन परीक्षा के लिए निर्धारित ऑनलाईन आवेदन और नवीन प्रवेश नीति 2023-24 के प्रावधानों के बारे में आवश्यक मार्गदर्शन खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्त्रोत समन्वयक, मंडल संयोजक, आश्रम-छात्रावास अधीक्षक, संकुल समन्वयक तथा प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों द्वारा छात्र-छात्राओं एवं उनके परिजनों को दी जायेगी।
क्रमांक-199/कमल