- 07 मार्च 2023
जशपुरनगर 07 मार्च 2023
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 2 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम गोलीडीह निवासी स्व. रामलखन चौहान की गड्ढे में गिरने से 29 दिसम्बर 2021 मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती प्रभावती चौहान हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
इसी प्रकार कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम बगिया निवासी स्व. जोलजिना की आकाशीय बिजली से 22 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृितका के पति याकूब तिग्गा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
स.क्र/390/नूत