- 07 मार्च 2023
गरियाबंद 07 मार्च 2023
कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने 7 मार्च को होलिका दहन/सब ए बारात एवं 8 मार्च 2023 होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त अनुभाग/तहसीलों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी गरियाबंद सुश्री चांदनी कंवर और नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी गरियाबंद श्री प्रवीण कुमार पोर्ते को सम्पूर्ण गरियाबंद तहसील। नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी छुरा श्री अंकुर रात्रे और नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल को सम्पूर्ण छुरा तहसील। नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी राजिम श्री पेखन टोंड्रे और नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी राजिम श्री कृष्णमूर्ति दीवान को सम्पूर्ण राजिम तहसील। नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी फिंगेश्वर श्री खोमन ध्रुव को उप तहसील फिंगेश्वर। नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मैनपुर श्री अब्दुल वसीम सिद्धीकी को सम्पूर्ण मैनपुर तहसील। नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अमलीपदर श्री रमाकांत कैवर्त को सम्पूर्ण अमलीपदर तहसील तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी देवभोग श्री जयंत पटले और नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी देवभोग श्री डोनेश्वर साहू को सम्पूर्ण देवभोग तहसील का प्रभार सौपा गया है। आदेशानुसार उक्त तिथि में सर्व अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपने-अपने अनुविभाग में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे।
क्रमांक- 1076/सोरी