- 07 मार्च 2023
किया वादा उम्र भर रहने का साथ
मिले उपहार से नव विवाहित दम्पति ने जाहिर की खुशी
नव दंपतियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
दंतेवाड़ा, 7 मार्च 2023
किसी भी घर परिवार के लिए विवाह एक महत्वपूर्ण अवसर होता है जहाँ खुशी से लोग एक दूसरे की खुशियों में शामिल होते है और परिवार जन अपने बच्चों के विवाह में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखना चाहते हैं परंतु निम्नवर्गीय एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कन्या का विवाह करना एक बड़ी चिंता बनी रहती है। आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण गरीब कन्याओं का विवाह में रुकावट आती है और लोग वित्तीय सहायता लेकर विवाह करते हैं और जिसकी भरपाई कन्या का परिवार कई सालों तक करता रहता है। लेकिन अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना निम्नवर्गीय परिवारों को सहारा मिला है। गरीब परिवारों की बेटियों को विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाइयों में पड़ने वाले बोझ को कम करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वरदान साबित हो रही है।
मुख्यमंत्री कन्या योजना से आज आत्मसमर्पित नक्सलियों का भी जीवन संवरा है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से परिणय सूत्र में बंधे निवासी श्री लखेश्वर जो आज कृषि कार्य कर जीवन कर रहे हैं योजना का लाभ लेकर खुशी जाहिर करते हुए शासन और प्रशासन को धन्यवाद दिया।
आत्मसमर्पित दम्पति श्रीमती रामबती ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब आत्मसर्मित करने के बाद अब हमें शासन की सभी योजनाओं का लाभ ले रहे है। इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लिए बचेली निवासी विक्की ने बताया कि आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण मैं शादी नहीं कर पा रहा था। इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से जानकारी हुई कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत पंजीयन कराने पर सरकार द्वारा विवाह संपन्न कराये जाते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में विवाह करने के लिए राजी हो गये आज विक्की और नीलम शादी के बंधन में बंधकर प्रसन्न है और मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते है।
उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निम्नवर्गीय परिवारों के बेटियों के विवाह में होने वाली आर्थिक परेशानियों एवं अनावश्यक खर्चों को रोकने तथा सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देने, सामाजिक स्थिति में सुधार लाने, सामूहिक विवाहों को प्रोत्साहित करने तथा विवाह में दहेज के लेनदेन और बाल विवाह की रोकथाम के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसमें विवाह तथा उसके पश्चात उपहार निर्धारित राशि एवं गृहस्थी के सामान भी दिये जाते है।
स.क्र./206/देविका