- 10 मार्च 2023
गरियाबंद 10 मार्च 2023
कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरण में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम धवलपुर निवासी 43 वर्षीय दीपक यादव की 21 जनवरी 2022 को अग्निदुर्घटना से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नी रीता यादव को 4 लाख रुपये स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार राजिम तहसील के ग्राम कोपरा निवासी 30 वर्षीय डामरू राम तारक की 05 नवम्बर 2022 को एनीकट के पानी में डुबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नी ममता तारक को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
क्रमांक- 1078/सोरी