मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 02 जून 2023
मुख्य समाचार:

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न पदों पर अस्थाई भर्ती हेतु चल साक्षात्कार 15 मार्च को

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न पदों पर अस्थाई भर्ती हेतु चल साक्षात्कार 15 मार्च को

         गौरेला पेंड्रा मरवाही 13 मार्च 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रिक्त विभिन्न पदों पर अस्थाई रूप से कलेक्टर दर पर भर्ती हेतु चल साक्षात्कार 15 मार्च को समय सुबह 10 बजे से कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला सहकारी मर्यादित बैंक के पास पेण्ड्रा में आयोजित किया गया हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार डेन्टल अस्टिेंट, ओटी टेक्नीशियन, एएनएम (एनएचएम), एएनएम (आरबीएसके), सेकेट्रियल अस्टिेंट(आईडीएसपी), सेकेट्रियल अस्टिेंट (एनएचएम-डीपीएमयू), सेकेट्रियल अस्टिेंट(एनसीडी), जूनियर सेकेट्रियल अस्टिेंट(पीएडीए) पदों पर अस्थाई भर्ती किया जाना है। भर्ती के संबंध में सामान्य शर्ते एवं दिशा निर्देश कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर तथा जिले की वेबसाईट www.gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in   पर प्राप्त कर सकते है।