- 14 मार्च 2023
कोण्डागांव, 14 मार्च 2023
पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जिला स्तरीय चयन परीक्षा 12 मार्च 2022 दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय महात्मा गांधी वार्ड कोण्डागांव, परीक्षा केन्द्र में आयोजित की गयी थी। कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 98 छात्र-छात्राएं चयन परीक्षा में सम्मिलित हुए। चयन परीक्षा का मूल्यांकन पश्चात परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों का प्राप्तांक अवलोकन हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कलेक्टोरेट कोण्डागांव के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है। प्राप्तांक के संबंध में विद्यार्थी अथवा पालक 16 मार्च 2023 तक कार्यालयीन समय में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत समय के पश्चात प्राप्त दावा-आपति पर विचार नहीं किया जावेगा।
क्रमांक-221/कमल