मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 07 जून 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की माताजी की अंतिम यात्रा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

रायपुर, 15 मार्च 2023

 अंतिम यात्रा

 वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निवास पहुंचकर उनकी माता जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के मौदहापारा में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निवास पहुंचकर उनकी माता जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और जनाजे को कांधा दिया। मुख्यमंत्री ने श्री अकबर एवं उनके परिवारजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से माताजी की आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

क्रमांक-7374/भवानी