मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 09 जून 2023
मुख्य समाचार:

दंतेवाड़ा: क्षितिज अपार संभावनाएं योजना अंतर्गत हेमंत और नरेन्द्र को मिली प्रोत्साहन राशि  

 

दंतेवाड़ा 15 मार्च 2023।

छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को समानता का अधिकार दिलाने हेतु अथक प्रयासरत हैं, इसी तारतम्य में दंतेवाड़ा जिला में समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना क्षितिज अपार संभावनाएं योजना अंतर्गत ऐसे छात्र-छात्राएं जो उच्च शिक्षा में अध्ययनरत हैं, उन्हें विशेष प्रोत्साहन राशि दिया जा रहा है। इस योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग उप संचालक श्री संतोष टोप्पो के द्वारा नगरपालिका किरंदुल चंद्रशेखर वार्ड क्रमांक-07 निवासी श्री नरेंद्र कुमार देवांगन जो अस्थि बाधित दिव्यांग से पीड़ित है, और वर्तमान में छात्र भिलाई में इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत है, उन्हें एकमुश्त 12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया गया। इसी तरह गीदम विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिंजाम के दिव्यांग श्री हेमंत नेताम को 6 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। राशि प्राप्त होने से छात्रों ने शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया।

स.क्र./223/देविका

दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -

Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook - https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube- https://www.youtube.com/@prodantewada1798