- 15 मार्च 2023
रायपुर, 15 मार्च 2023
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल आपरेशन, पुलिस मुख्यालय, रायपुर श्री विवेकानंद सिन्हा ने सौजन्य भेंटकर उनका अभिवादन किया। श्री सिन्हा ने राज्यपाल को नक्सल गतिविधियों के बारे में अवगत कराते हुए पुलिस विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही के बारे में बताया।
क्र. 7391/हर्षा/विशाल/खम्बन