- 16 मार्च 2023
अब तक 7200 वृद्धजनो को सियान जतन के तहत दी गई चिकित्सा सुविधा
सूरजपुर/16 मार्च 2023
संचालक आयुष छत्तीसगढ़ रायपुर पी दयानंद एवं कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशानुसार व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. केडी मिश्रा के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले में संचालित आयुष केन्द्रों में प्रत्येक गुरुवार को सियान जतन के तहत वृद्धावस्था में उत्पन्न होने वाली शारीरिक, मानसिक समस्याओं की चिकित्सा हेतु विशेष ओ पी डी तथा पंचकर्म की सेवाएं दी जा रही हैं। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. एस के त्रिपाठी ने बताया कि मई 2020 से फरवरी 2023 तक कुल 7200 वृद्धजनो की चिकित्सा सियान जतन के तहत की गई है। प्रत्येक गुरुवार को सियान में विशेष ओपीडी पंचकर्म , नाड़ी स्वेदन, कटी बस्ती, पत्र पिंड स्वेद, शिरोधारा, योग, आहार विहार की जानकारी दी जाती है ।
क्रमांक/313/अजीत/