- 16 मार्च 2023
शिविर लगाकर छूटे हुए 22 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया
जशपुरनगर 16 मार्च 2023
दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम करडेगा में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया और आयुष्मान कार्ड शिविर भी लगाया गया। जिमसें छूटे हुए लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। साथ ही किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी जा रही है। खून की कमी को दूर करने का प्रयास, नियमित साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन, खान-पान की जानकारी दी जा रही है। साथ ही शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
दुलदुला के बीपीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुलदुला विकासखण्ड में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए 06 जगहों का चिन्हांकन किया गया है। कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने के लिए 15 से 17 आयु वर्ग के युवाओं का चयन किया गया है। इनमें एक गांव के दो लड़का और दो लड़की को प्रशिक्षण देकर साथियॉ नाम दिया गया है। युवाओं को प्रशिक्षण देकर गांव-गांव में किशोर-किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, नशामुक्ति अभियान, आयुष्मान कार्ड बनाने, एनीमिया को दूर करने, स्वास्थ्य शिक्षा पर जोर देने के लिए कविता, नृत्य और संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
स.क्र./425/नूतन