मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 01 जून 2023
मुख्य समाचार:

कोण्डागांव : प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के आश्रितों को सहायता राशि जारी

कोण्डागांव, 16 मार्च 2023

कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं दुर्घटनाओं से पीड़ित परिवारों के आश्रितों को सहायता एवं अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें 20 अगस्त 2022 को चैतराम पिता बोड़मा उम्र 42 वर्ष ग्राम देउरबाल तहसील माकड़ी की मृत्यु सर्पदंश से हुई थी।  वहीं 07 दिसम्बर 2022 को बुधुराम पिता श्री मकुन्द उम्र 53 वर्ष ग्राम तौरेंगा तहसील माकड़ी जिला कोण्डागांव की मृत्यु मधुमक्खी के काटने से हुई थी। इस संबंध में उनके पीड़ित परिवार के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। 

क्रमांक-227/गोपाल