- 17 मार्च 2023
दंतेवाड़ा 16 मार्च 2023।
कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में राजस्व विभाग एवं नगर पालिका के संयुक्त दल द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से बुधवार को दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत कतियाररास में हाट बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित सामग्री अमानक पॉलिथीन की कार्यवाही की गई जिसमें 5 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त किया गया और 3000 रुपए का अर्थदंड लगाकर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही छोटे, बड़े व्यापारियों से आम नागरिकों से भी सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया और कपड़े का थैला उपयोग करने की समझाइश दी गई। इस दौरान तहसीलदार श्रीमती यशोदा केतारप,नायब तहसीलदार श्री पंकज बघेल, सीएमओ श्री पवन मेरिया, अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
स.क्र./227/देविका
दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -
Instagram - https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook - https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter- https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube- https://www.youtube.com/@prodantewada1798