- 17 मार्च 2023
बलौदाबाजार,17 मार्च 2023
कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिले में आगामी समयों में पेयजल व्यवस्था की निरंतरता बनाये रखने एवं हैण्डपंप संधारण संबंधी शिकायतों के तत्काल निराकरण हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा उपखण्ड एवं विकासखंड स्तर में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। जिला स्तर के लिए कन्ट्रोल रूम प्रभारी मानचित्रकार के.आर.उरांव को नियुक्त किया जाता हैं। पेयजल व्यवस्था एवं हैण्डपंप संधारण संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने पर उसे रजिस्टर में इंद्राज कर संबधित उपखण्ड के सहायक अभियंता को अवगत करायेंगे। कन्ट्रोल रूम प्रभारी का मोबाईल नम्बर +91-78802-01533 पर आवेदक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। इसी तरह विकासखंड एवं उपखंड बलौदाबाजार एवं पलारी के लिए आर.के. ध्रुव +91-97539-17189, भाटापारा एवं सिमगा के.एल. देवांगन +91-98262-09612, कसडोल एवं बिलाईगढ़ मनोज दाखोड़े +91-81092- 00800 शामिल है। इसी प्रकार पलारी विकासखंड के लिए कलीराम पैकरा +91-98261-76821,रीना सिंह +91-96857- 09224, कसडोल सुदर्शन सिंह मरावी +91-86021-51705 तथा सिमगा के लिए के.एल. देवांगन +91-98262-09612 को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उक्त नम्बरों में पेयजल एवं हैंडपंप में समस्या होने पर शिकायत दर्ज करा सकतें है।
चक्रधारी/53