मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 01 जून 2023
मुख्य समाचार:

दंतेवाड़ा: बारसूर बाजार का निरीक्षण, 2.5 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त

 

दंतेवाड़ा 17 मार्च 2023।

जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग के खिलाफ कार्यवाही जारी है। इसी सिलसिले में जिले के गीदम विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत बारसूर वार्ड क्र. 01 में साप्ताहिक हाट बाजार बारसूर में नगर पंचायत बारसूर एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा बाजार स्थल में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानदारों से प्लास्टिक जब्त कर नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 2.5 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया गया एवं 2 हजार रुपये की राशि अर्थदंड के रूप में वसूल की गई। प्लास्टिक के दुष्प्रभाव एवं पर्यावरण को पहुच रहे नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ लोगों को घर से थैला लेकर निकलने के लिए जागरूक किया गया एवं प्लास्टिक के विकल्प के बारे में बताया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री आई.एल. पटेल, तहसीलदार श्री संतोष कुमार धुर्वे, नोडल अधिकारी श्री संतोष कुमार नेगी, पटवारी श्री विक्रम पुजारी, पुलिस विभाग के कर्मचारी एवं नगर पंचायत अमला व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

स.क्र./237/देविका

 

दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -

Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798