मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 08 जून 2023
मुख्य समाचार:

मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर : कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ा गांव का किया औचक निरीक्षण 

मरीजों को फल एवं बिस्किट का किया वितरण

मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर 18 मार्च 2023

कलेक्टर श्री पी एस ध्रुव ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडगवां का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लिया। कलेक्टर ने  महिला वार्ड तथा पुरुष वार्ड में भर्ती मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य और चिकित्सा के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने मरीजों से भोजन, दवाई और डॉक्टर, स्टाफ नर्स के द्वारा चेकअप के संबंध में भी पूछताछ की ।
कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब जांच ,टीकाकरण, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना ,आयुष्मान भारत योजना  कार्ड के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने इस मौके पर अपनी ओर से सभी मरीजो को फल और बिस्किट प्रदान किये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार तथा हॉस्पिटल के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
समाचार क्रमांक 11/2023/संगीता