- 20 मार्च 2023
दंतेवाड़ा, 20 मार्च 2023।
संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी आर पुजारी के द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से दांतों की सफाई ब्रश से करने पर दांतों में दर्द होना, मसूड़ों से खून आना, मुंह की दुर्गंध आना, दांतों में झनझनाहट होना, इस प्रकार के लक्षण होने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में अनिवार्य रूप से जांच कराएं। उक्त कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन के द्वारा जन सामान्य को ब्रश एवं पेस्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर आर एल गंगेश, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मुख्य स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ अमन सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजेंद्र बारले, डॉक्टर राकेश राय, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश राय, मीडिया अधिकारी श्री अंकित सिंह, जिला सलाहकार यूनिसेफ डॉक्टर पायल मिश्रा मौजूद थे।
स.क्र./238/देविका
दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -
Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798