- 20 मार्च 2023
दंतेवाड़ा, 20 मार्च 2023।
जिले में लगातार प्रतिबंधित कीटनाशक दवाइयों के विक्रय पर निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिले के गीदम विकासखंड अंतर्गत लोकेश कृषि बीज केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रासायनिक खाद बेचने पर कार्यवाही की गई। जिसमें 12 किलो सल्फेट (एसएसपी) क्लोरोप्राइड 4 पैकेट, फोरेट 1 पैकेट, अडमिरे 6 पैकेट जब्त की गई। जिसे बेचने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। व्यापारी को समझाइश दी गई कि कीटनाशक रसायन बहुत खतरनाक होते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है साथ ही आम जनमानस के स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा रहता है। उन्होंने अवैध रासायनिक खाद का विक्रय करने पर आगे कड़ी कार्यवाही करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान गीदम एसडीएम, गीदम तहसीलदार, कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
स.क्र./239/देविका
दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -
Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798