मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 31 मई 2023
मुख्य समाचार:

गौरेला पेंड्रा मरवाही : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कम्प्यूटर कौशल परीक्षा 22 मार्च को

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कम्प्यूटर कौशल परीक्षा 22 मार्च को

       गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 मार्च 2023/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न रिक्त पदों को अस्थाई रूप से कलेक्टर दर पर भर्ती के लिए कंप्यूटर कौशल परीक्षा बुधवार 22 मार्च 2023 को समय सुबह 10 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरेला में आयोजित किया गया है।
        कलेक्टर दर पर भर्ती हेतु कम्प्युटर कौशल परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की सूचना पटल और जिले के वेबसाईट https://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/hi/ पर अवलोकन कर पात्र अभ्यर्थी कम्प्यूटर कौशल परीक्षा में शामिल हो सकते हैं