मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शनिवार, 03 जून 2023
मुख्य समाचार:

अम्बिकापुर  : स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव आज अम्बिकापुर आएंगे

अम्बिकापुर 20 मार्च 2023

छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव 21 मार्च को अंबिकापुर आएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री सिंहदेव  21 मार्च को अपरान्ह 2 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 8ः00 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे। वे अम्बिकापुर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात रात्रि 10ः30 बजे रेलवे स्टेशन अम्बिकापुर से अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।समाचार क्रमांक 403/2023