मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
गुरुवार, 01 जून 2023
मुख्य समाचार:

सूरजपुर : अवकाष के दिनों में पंजीयन कार्य चालू रहेंगे, कलेक्टर ने दिए निर्देश

सूरजपुर/20 मार्च 2023

  पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, अधीनस्थ पंजीयन कार्यालयों के माध्यम से, दस्तावेजों का पंजीयन, भारतीय स्टाम्प अधिनियम एवं पंजीयन अधिनियम के प्रावधानों के तहत् करते हुए स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क के रूप में, राज्य के लिए शासकीय राजस्व अर्जन करने वाला एक महत्वपूर्ण विभाग है।  कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने अवकाष के दिनों में भी पंजीयन कार्य चालू रखने के निर्देष दिए है।
        वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतिम माह पूर्ण होने में कुछ ही दिन शेष है, जिसमें शासकीय अवकाश के क्रमशः, 18 मार्च 2023 (दिन शनिवार), 19 मार्च 2023 (दिन रविवार) 25 मार्च 2023 (दिन शनिवार), 26 मार्च 2023 (दिन रविवार) एवं 30 मार्च 2023 दिन गुरूवार (रामनवमी) कुल पांच दिवस शामिल है। उक्त अवकाश के दिवस में पंजीयन कार्यालय बंद रहने से दस्तावेजों का पंजीयन कार्य प्रभावित होगा, जिससे शासकीय राजस्व अर्जन का भी प्रभावित होना स्वाभाविक है। अतः जनसुविधा एवं शासकीय राजस्व संग्रहण को ध्यान में रखते हुए उक्त अवकाश के दिवस में भी पंजीयन कार्यालय चालू  रख कर  नियमित रूप से पंजीयन कार्य कराया जाना सुनिष्चित करने के निर्देष दिए। इस संबंध में  कलेक्टर ने ं दस्तावेजो के पंजीयन हेतु पंजीयन कार्यालय खोले जानें के संबंध में, स्टाम्प की आपूर्ति बनाये रखने तथा बैंको में 31 मार्च 2023 तक शासकीय लेन देन को जारी रखने के लिए जिला पंजीयक, कोषालय अधिकारी एवं भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
क्रमांक/330/अजीत