मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 31 मई 2023
मुख्य समाचार:

दंतेवाड़ा: तारमिस्त्री परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित वितरण की प्रारंभिक तिथि 01 अप्रैल से

 

दंतेवाड़ा, 21 मार्च 2023।

छत्तीसगढ़ शासन ऊर्जा विभाग के अधीन कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन संभाग जगदलपुर के कार्य क्षेत्र के अतंर्गत आने वाले दंतेवाड़ा जिला के समस्त इच्छुक व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2023-24 हेतु तारमिस्त्री परीक्षा का आयोजन माह जुलाई 2023 किया जायेगा। इस हेतु आवदेन पत्र 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन संभाग जगदलपुर में कार्यालयीन समय प्रात 10:30 से सायं 5:30 बजे तक निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।

स.क्र./244/देविका

 

दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -

Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798