- 24 मार्च 2023
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण के लिए जल ठहराव क्षेत्रों मे छोड़े लार्वाभक्षी गम्बुजिया मछली
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 मार्च 2023/ राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जैविक नियंत्रण हेतु पानी रुकाव क्षेत्रों जैसे- डबरी, ढोढ़ी, कुंआ आदि में लार्वाभक्षी गम्बुजिया मछली छोड़े गये। मलेरिया नियंत्रण हेतु एक गम्बुजिया मछली दिन में 300 मच्छर के लार्वा का भक्षण कर सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव एवं उनकी टीम द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरेला के ग्राम भदौरा, अंजनी एवं शहरी क्षेत्र गौरेला एवं अन्य ग्राम केंवची, लमना, पिपरखुटी, खोडरी, जोगीसार बेलपत एवं बस्ती में बायो वेक्टर नियंत्रण प्रभावी होगा। सीएमएचओ ने बताया कि गर्मी के आगमन से जून तक सामान्यतः मच्छरों की संख्या कम होती है किन्तु इस अवधि में आगे के माह में वृद्धि को रोका जा सकता है। नियंत्रण तथा उन्मूलन का कार्य भी किया जा सकता है। उपरोक्त गतिविधियों से मच्छर जनित बीमारियों में कमी होगी। उक्त कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. ए.आई. मिंज, गौरला बी.एम.ओ. डॉ. अभिमन्यु सिंह व मरवाही बीएमओ डॉ. हर्षवर्धन मेहर द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में पानी रूकाव वाले क्षेत्रों में पानी रूकावट वाले क्षेत्र जहां मच्छर के लार्वा पनपने की आशंका रहती वहां गम्बोजिया मछली छोड़े गए।