मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 07 जून 2023
मुख्य समाचार:

रायपुर : समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी अब 20 क्विंटल प्रति एकड़ होगी

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी

किसान बोले-जो कहती है वो करती है, सरकार भरोसे की है

रायपुर, 24 मार्च 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ करने की घोषणा की है। इससे किसान अब प्रति एकड़ 5 क्विंटल अधिक धान बेच पाएंगे। इस घोषणा से प्रदेश के किसानों सहित सरगुुजा जिले के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम रिखी के किसान श्री सुखनंदन सिंह ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि किसानों के आय वृद्धि के लिए यह सार्थक कदम है। इस सरकार द्वारा किसानों के हित में लगातार निर्णय लिया जा रहा है। यह सरकार जो कहती है वह करती भी है ,यह सरकार भरोसे की है। उन्होंने बताया कि उनके पास साढ़े छः एकड़ जमीन है जिसमे  करीब 90 क्विंटल धान बेचते थे अब 120 क्विंटल धान बेच सकेंगे। ग्राम पंडरी डांड के किसान श्री फगुवा दास का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान बेच सकेंगे। इस फैसले से बहुत खुशी हो रही है। ऐसे सरकार बार-बार आये। धान ख़रीदी की  सीमा बढ़ने से किसानों को बिचौलियों के पास औने-पौने दाम में धान बेचने की मजबूरी नही होगी। किसानों की आय बढ़ेगी जिससे आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे।

क्रमांक: 7531/चौधरी