मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
सोमवार, 25 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

दंतेवाड़ा: कुआकोंडा में सिराहा गुनिया सम्मेलन कर किया गया सम्मानित

 

दंतेवाड़ा, 21 अप्रैल 2023।

जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बी आर पुजारी के  निर्देश पर आज विकासखंड कुआकोंडा में आज प्राथमिक उपचार के बेहतर क्रियान्वयन हेतु सिरहा गुनिया का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम के सिरहा गुनिया एवं पेरमा को साल श्री फल एवं गमछा देकर सम्मानित किया गया। कई बार यह देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बीमार पड़ने पर उपचार हेतु गांव के ही सिरहा गुनिया के पास जाते हैं। जिससे स्थिति बिगड़ने एवं समय पर इलाज न उपलब्ध होने पर लोगों को सही इलाज नहीं मिल पाता है।

आज स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सम्मेलन के माध्यम से स्थानीय बोली में प्राथमिक उपचार के संबंध में सिरहा गुनिया को जानकारी दी गई। साथ ही अपील किया गया कि जब भी ऐसे लोग आपके पास आते हैं तो उनकी स्थिति को देखते हुए उनको त्वरित उपचार के लिए अस्पताल भेजें। ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान में मलेरिया के लक्षण वाले मरीज सिरहा गुनिया के पास चले जाते है।  जिसे उनको सही समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। सभी सिरहा गुनिया को मलेरिया के लक्षण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती मालती नेताम, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक संग्राम सिन्हा, एमटीएस पारस मणि मौर्य, आर एच ओ उमन बाई मितानिन,कार्यक्रम के अंतर्गत मितानिन प्रशिक्षक उपस्थित थे।

स.क्र./301/देविका

दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -

Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798