मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023
मुख्य समाचार:

धमतरी : आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

धमतरी, 03 मई 2023

कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आरबीसी 6-4 के तहत दो प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की है। आदेश के अनुसार ग्राम भैंसबोड़, तहसील भखारा निवासी मृतक तारणी बाई की मृत्यु पानी में डूबने के कारण उनके पति श्री जगजीवन राम ढीमर तथा कुरूद निवासी श्रीमती लक्ष्मीबाई कंवर की मृत्यु आग में जलने के कारण हो जाने पर उनके पति श्री रविकुमार कंवर को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है।
क्रमांक-12/84/सिन्हा