मुख्य सामग्री पर जाएं
स्क्रीन रीडर एक्सेस
बुधवार, 04 अक्टूबर 2023
मुख्य समाचार:

दन्तेवाड़ा: प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

 

दन्तेवाड़ा, 01 मई 2023।

छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में दिए गए प्रावधानों के तहत मृतकों के निकटतम वारिसों के लिए चार-चार लाख रूपये की सहायता स्वीकृत की गई है, जिसके तहत दंतेवाड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम गदापाल निवासी सुकड़ी मंडावी की सर्पदंश से मुत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वैध वारिस कु. रामबती, कु. लक्ष्मी। कटेकल्याण तहसील अंतर्गत ग्राम तुमकपाल निवासी आयते पोडि़याम की पानी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वैध वारिस बलीराम पोडि़याम, गुड्डी पोडि़याम, गंगो पोडि़याम को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति की गई है।

स.क्र./318/रंजीत

दंतेवाड़ा जिले के सोशल हैंडल से जुड़े -

Instagram -https://www.instagram.com/dantewada_district/
Facebook -https://www.facebook.com/Dantewadadist/?mibextid=LQQJ4d
Twitter-https://twitter.com/dantewadadist?s=21&t=_IAhSRI_ui8-1K8z94pjDA
Youtube-https://www.youtube.com/@prodantewada1798